शर्मनाक: जिनकी जिम्मेदारी सुरक्षा की,उसी ने लूटी अस्मत, सुरक्षा बल के जवान पर रेप का आरोप

Updated:
विज्ञापन

सोनुआ में जवान व एक युवक ने महिला से किया दुष्कर्मनिश्चिंतपुर के कुशवंत व सुरक्षा बल के जवान राजेंद्र सिंह मीणा को भेजा जेलसोनुआ : सोनुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल का जवान व युवक द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. महिला की शिकायत पर […]

विज्ञापन

सोनुआ में जवान व एक युवक ने महिला से किया दुष्कर्म
निश्चिंतपुर के कुशवंत व सुरक्षा बल के जवान राजेंद्र सिंह मीणा को भेजा जेल
सोनुआ :
सोनुआ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बल का जवान व युवक द्वारा महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. घटना बुधवार देर रात की है. महिला की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीड़िता द्वारा दर्ज शिकायत के मुताबिक, वह अकेली घर में सो रही थी. इसी बीच निश्चिंतपुर गांव के कुशवंत महतो (29) व उसके साथ आये सुरक्षा बल के जवान राजेन्द्र सिंह मीणा ने जबरन घर में घुस कर दुष्कर्म करने की कोशिश की. जब महिला ने इसका विरोध किया, तो दोनो आरोपी जबरन उसे उठा कर झाड़ियों में ले गये, जहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया. इसके बाद दोनों पीड़िता को घटनास्थल पर छोड़ कर भाग निकले.

मोबाइल मौके पर छोड़ा जिससे आरोपी की पहचान

पीड़िता के मुताबिक, दुष्कर्म करने के बाद दोनों आरोपी भाग गये. एक आरोपी अपना मोबाइल वहीं छोड़ दिया. माेबाइल में उसका फोटो था, जिससे उसकी पहचान हुई. घटना में आरोपी कुशवंत महतो के साथ सुरक्षा बल का जवान राजेन्द्र सिंह मीणा शामिल था, जो एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय सोनुआ में ठहरा है.

दोनों को भेजा जेल : सोनुआ पुलिस ने निश्चिंतपुर गांव के कुशवंत महतो व सुरक्षा बल का जवान राजेन्द्र सिंह मीणा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. लेकिन, पुलिस इस संबंध में कुछ भी बताने से बच रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola