यूसिल का 53 वां स्थापना दिवस मना

घाटशिला : यूसीआइएल का 53 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. जादूगोड़ा मेन रोड और मुख्य गेट के समक्ष समारोह आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि जिला परिषद के सदस्य बाघराय मार्डी ने 53 दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर समारोह का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा भारत निर्माण व विकास के पथ पर यूसीआइएल […]
घाटशिला : यूसीआइएल का 53 वां स्थापना दिवस शुक्रवार को समारोह पूर्वक मनाया गया. जादूगोड़ा मेन रोड और मुख्य गेट के समक्ष समारोह आयोजित हुआ. मुख्य अतिथि जिला परिषद के सदस्य बाघराय मार्डी ने 53 दीप प्रज्वलित कर एवं केक काटकर समारोह का उद्घाटन किया.
उन्होंने कहा भारत निर्माण व विकास के पथ पर यूसीआइएल की अग्रणी भूमिका है. आज के दिन सन 1967 में यूसीआइएल की स्थापना की गयी थी. क्षेत्र में जादूगोड़ा बांगजाता, भाटिन माइंस, नरवा, सुंदर नगर आदि क्षेत्रों में यूसीआइएल का विस्तार हुआ है. आज स्थापना दिवस केक काटकर व मिठाई बांटकर मनायी गयी. इस अवसर पर जगदीश भकत, रमेश मांझी, कालाचांद सरकार, गोपाल पात्र, प्रशांत मंडल समेत स्थानीय कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










