डिमना से मंगाये क्रेन से हटाया ट्रक, फिर शुरू हुआ आवागमन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2019 3:18 AM
गालूडीह : पुलिस ने डिमना से क्रेन मंगवाया और बीच सड़क पर ब्रेक डाउन हुए ट्रक के किनारे करवाया. तब एक साइड से बारी-बारी कर दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों को पार होना शुरू हुआ. हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद भी हाइवे पूरी तरह से जाम मुक्त नहीं हुआ था. हाइवे के एक […]
गालूडीह : पुलिस ने डिमना से क्रेन मंगवाया और बीच सड़क पर ब्रेक डाउन हुए ट्रक के किनारे करवाया. तब एक साइड से बारी-बारी कर दोपहर 12 बजे के बाद वाहनों को पार होना शुरू हुआ. हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद भी हाइवे पूरी तरह से जाम मुक्त नहीं हुआ था. हाइवे के एक तरफ गुल्ला टूटा ट्रक खड़ा था. सिर्फ एक साइड से बारी-बारी कर पुलिस वाहनों को पार कराया जाता रहा. कई बाइक चालक हाइवे से नीचे उतार कर कीचड़ से किसी तरह पार हुए. जाम में पुरी-गया से लौट रहे तीर्थ यात्रियों के कई बसें भी फंसी रही. इससे वृद्ध-वृद्धाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










