घाटशिला : मुसाबनी बीडीओ संतोष गुप्ता से नक्सली के नाम पर हर माह पांच लाख रुपये लेवी की मांग
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Aug 2019 7:11 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला :नक्सली एरिया कमांडर के नाम पर मुसाबनी के बीडीओ संतोष गुप्ता से हर माह पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. इस संबंध में बीडीओ ने अज्ञात के खिलाफ मुसाबनी थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 14 अगस्त को डाक द्वारा एक धमकी भरा पत्र […]
विज्ञापन
घाटशिला :नक्सली एरिया कमांडर के नाम पर मुसाबनी के बीडीओ संतोष गुप्ता से हर माह पांच लाख रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है.
इस संबंध में बीडीओ ने अज्ञात के खिलाफ मुसाबनी थाना में रंगदारी मांगने की प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक, 14 अगस्त को डाक द्वारा एक धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें पांच लाख रुपये प्रतिमाह लेवी की मांग की गयी है. पुलिस या नागरिक सुरक्षा समिति (नासुस) को सूचना देने या धोखा देने पर जान से मारने की धमकी दी गयी है.
बीडीओ ने आवेदन में पत्र की प्रति और डाक लिफाफा प्रति संलग्न किया है. मामला को लेकर मुसाबनी थाना में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. 15 जून 2019 को डाक द्वारा पत्र भेजा गया है. लेवी पहुंचाने का स्थान दलमाकोचा केंदू गाछ के नीचे बताया गया है. पत्र में सीपीआइ (मा) एरिया कमांडर लिखा हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




