पपीता लदा ट्रक पलटने से तीन जख्मी, हाइवे-18 जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
महुलिया हाइस्कूल चौक के पास एनएच पर हुआ हादसा गालूडीह :गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया हाइस्कूल चौक के पास एनएच 18 पर शनिवार की देर रात को पपिता लदा एक ट्रक (एपी 27 वाइ/ 7029) अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी समेत तीन लोग जख्मी हो गये. वहीं ट्रक के […]
विज्ञापन
महुलिया हाइस्कूल चौक के पास एनएच पर हुआ हादसा
आपके शहर में
विज्ञापन
गालूडीह :गालूडीह थाना क्षेत्र के महुलिया हाइस्कूल चौक के पास एनएच 18 पर शनिवार की देर रात को पपिता लदा एक ट्रक (एपी 27 वाइ/ 7029) अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में ट्रक चालक व खलासी समेत तीन लोग जख्मी हो गये. वहीं ट्रक के एनएच के बीचोबीच पलटने से आवागमन ठप हो गया. इससे दोनों अोर वाहनों की कतार लग गयी. जाम काफी देर तक रहा. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को निरामय हेल्थ केयर पहुंचाया. फिर क्रेन मंगाकर हाइवे से ट्रक को हटाया गया.
तब जाकर एनएच जाम मुक्त हुआ. महुलिया हाइस्कूल चौक के पास फोरलेन समाप्त होकर जमशेदपुर जाने की ओर टू लेन है. इसके कारण यहां आये दिन दुर्घटना होती है. अब तक दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो चुकी है. जबकि कई कार, पिकअप वैन, ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, जिससे दो दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं. हालांकि अब महुलिया से सहरेबेड़ा तक फोरलेन का काम शुरू हो गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन