11000 वोल्ट के तार से सट कर तीन हाथियों की मौत

Updated:
विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात की मंगलवार देर रात बीस हाथियों का एक झुंड सातबांकी गांव के खेतों से गुजर रहा था जेसीबी और डंपर मंगाकर मृत हाथियों को ले गया वन विभाग, पोस्टमाॅर्टम के बाद दफनाया जायेगा घाटशिला : झारखंड-बंगाल सीमा स्थित पश्चिम बंगाल के बीनपुर-1 ब्लॉक के काको अंचल अंतर्गत सातबांकी गांव के पास […]

विज्ञापन

घटना मंगलवार देर रात की

आपके शहर में

विज्ञापन
मंगलवार देर रात बीस हाथियों का एक झुंड सातबांकी गांव के खेतों से गुजर रहा था
जेसीबी और डंपर मंगाकर मृत हाथियों को ले गया वन विभाग, पोस्टमाॅर्टम के बाद दफनाया जायेगा
घाटशिला : झारखंड-बंगाल सीमा स्थित पश्चिम बंगाल के बीनपुर-1 ब्लॉक के काको अंचल अंतर्गत सातबांकी गांव के पास 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आकर तीन नर हाथियों की मौत हो गयी. तीनों ऊंचे कद दंतैल हाथी थे. सूचना पाकर रात में ही झाड़ग्राम के डीएफओ बासाव राज होलाची, रेंजर, वनपाल और फॉरेस्ट गार्ड घटना स्थल पर पहुंचे. सुबह वन विभाग जेसीबी और डंपर मंगाकर तीनों मृत हाथियों को ले गये. पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें दफन कर दिया जायेगा.
बीस हाथियों का था झुंड
ग्रामीणों के मुताबिक सातबांकी गांव से सटे खेत से रात में 20 हाथियों का एक झुंड गुजर रहा था. इसी दौरान खेत से कम ऊंचाई से होकर गुजरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में झुंड के तीन हाथी आ गये, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी. जबकि कम कद वाले 17 हाथी बाल-बाल बच गये.
ग्रामीणों ने की पूजा
सूचना पाकर सुबह से दोपहर तक घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही. इस दौरान पुरुष और महिलाअों ने मृत हाथियों को पूजा की.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola