स्वस्थ रहने के लिए सबसे सरल उपाय है योग : एसडीओ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2019 2:57 AM
व्यवहार न्यायालय में एडीजे ने न्यायिक दंडाधिकारियों व कर्मियों को कराया योग घाटशिला प्रखंड के 121 विद्यालयों में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ घाटशिला : विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय मैदान में हुआ. इसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. दूसरी तरफ व्यवहार न्यायालय […]
व्यवहार न्यायालय में एडीजे ने न्यायिक दंडाधिकारियों व कर्मियों को कराया योग
घाटशिला प्रखंड के 121 विद्यालयों में योग दिवस पर कार्यक्रम हुआ
घाटशिला : विश्व योग दिवस पर शुक्रवार को घाटशिला अनुमंडल स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जगदीश चंद्र उच्च विद्यालय मैदान में हुआ. इसमें भारी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया. दूसरी तरफ व्यवहार न्यायालय में न्यायिक दंडाधिकारी व कर्मचारियों को जिला व अपर सत्र न्यायाधीश राम बचन सिंह ने योग कराया.
कार्यक्रम में अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी मुकलेश चंद्र नारायण, प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी वाल्टर भेंगरा, पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया. जेसी हाई स्कूल मैदान में योग दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन अनुमंडलाधिकारी अमर कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ रहने के लिए सबसे सरल उपाय है. इसने दैनिक रूटीन में शामिल करें.
योग से शरीर को स्वस्थ बनायें : लक्ष्मण टुडू
राजस्टेट मैदान में भाजपा पूर्वी सिंहभूम ग्रामीण जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. इसका उद्घाटन विधायक लक्ष्मण टुडू ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने कहा कि योग ऐसी साधना है, जिससे मनुष्य स्वस्थ रह सकता है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर विश्व योग दिवस को पांच वर्ष पूर्व मान्यता मिली. भारत में आदिकाल से साधु संत योग साधना करते आ रहे हैं. मौके पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष ने विधायक, गौरांग पात्र, प्रदेश आमंत्रित सदस्य सरोज महापात्र, डॉ चितरंजन महापात्र सहित कई लोगों को वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर हेमंत नारायण देव, राज कुमार पांडे, गोपाल कोयरी, अशोक अग्रवाल, कृष्णा शर्मा, शिव रतन अग्रवाल, कमल किशोर प्रसाद, शिव रतन अग्रवाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे. यहां योग चिन्मय बेरा ने कराया.
श्री श्री विद्या मंदिर में योग दिवस मना
काशिदा के बरडीह श्रीश्री विद्या मंदिर में संचालक अशोक घोष की देखरेख में चौथी से आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने योग किया. मौके पर प्राचार्या त्रिलोत्तमा सिंह, चंदना दास, पियाली साव, राखी कुमारी, शिल्पी दास, रूपमाला उपस्थित थे.
काड़ाडुबा : सेविका व सहायिका ने किया योग
घाटशिला की काड़ाडुबा पंचायत के ग्राम पंचायत भवन में मिंटू सीट ने आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका और स्वयं सेवकों को योग कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










