मुसाबनी डाकघर में बिजली आपूर्ति बाधित, दो दिनों से कामकाज ठप

पोस्ट ऑफिस का डीजी नवंबर से खराब पड़ा है उपभोक्ताओं को दो दिनों तक हुई परेशानी मुसाबनी : मुसाबनी डाकघर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण दो दिनों से कामकाज ठप पड़ा है. मुसाबनी नंबर एक स्थित 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार की रात जल गया. इसके कारण मुसाबनी डाकघर में काम काज ठप […]
पोस्ट ऑफिस का डीजी नवंबर से खराब पड़ा है
उपभोक्ताओं को दो दिनों तक हुई परेशानी
मुसाबनी : मुसाबनी डाकघर में बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण दो दिनों से कामकाज ठप पड़ा है. मुसाबनी नंबर एक स्थित 250 केवी का ट्रांसफॉर्मर मंगलवार की रात जल गया. इसके कारण मुसाबनी डाकघर में काम काज ठप पड़ा है. डाकघर का डीजी खराब होने के कारण बिजली बाधित है. दो दिनों से काम नहीं हो पा रहा है. इस कारण एमआइएस लेने वालों को परेशानी उठानी पड़ रही है. प्रभारी पोस्ट मास्टर इजराफिल के अनुसार शुक्रवार की शाम नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इसके बाद डाकघर में विद्युत सेवा बहाल हुई. तब काम शुरू हुआ. डाक घर का डीजी नवंबर से खराब पड़ा है. सूचना वरीय अधिकारियों को दी गयी है.
डाकघर में तीन हजार एमआइएस खाताधारी : डाकघर में करीब तीन हजार एमआइएस खाताधारी हैं. एचसीएल-आइसीसी से वीआरएस लेने वाले पूर्व कर्मचारियों का परिवार डाक घर से मिलने वाले एमआइएस से चलता है. समय पर एमआइएस की रकम नहीं मिलने से परेशानी होती है.
प्रतिदिन होता दो से ढाई लाख का भुगतान : मुसाबनी डाकघर से एमआइएस खाताधारियों के बीच प्रतिदिन दो से ढाई लाख रुपये का भुगतान होता है. डाक घर में अधिकांश एमआइएस खाता धारी वरिष्ठ नागरिक हैं. उन्हें डाकघर में बैठने व इस गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है. खाताधारी लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं. प्यास लगने पर बगल के होटल में पानी पीते हैं. डाकघर में सुविधाओं का अभाव है. वहीं स्टॉफ की कमी है. यहां पोस्टमास्टर के अलावा स्वीकृत पद है. वर्तमान में पोस्ट मास्टर व दो कर्मचारी कार्यरत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




