अनियमितता का आरोप लगा पीसीसी का निर्माण रोका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Jun 2019 4:37 AM
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के रघुनाथपुर में जिला अनाबद्ध निधि से पीसीसी निर्माण चल रहा है. झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सोरेन ने अनियमितता का आरोप लगा मंगलवार को निर्माण रोक दिया. एक हजार फीट पीसीसी निर्माण में घटिया पत्थर लगाने का आरोप है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल के […]
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की सोनाहातु पंचायत के रघुनाथपुर में जिला अनाबद्ध निधि से पीसीसी निर्माण चल रहा है. झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सोरेन ने अनियमितता का आरोप लगा मंगलवार को निर्माण रोक दिया. एक हजार फीट पीसीसी निर्माण में घटिया पत्थर लगाने का आरोप है. ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण स्थल के समीप से ही पत्थरों को चुनकर लाया जा रहा है.
निर्माण कार्य में इस्तेमाल किया जा रहा है. ग्रामीणों के आग्रह पर झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष मोहन सोरेन पहुंचे. उन्होंने संवेदक से दूरभाष पर संपर्क कर घटिया पत्थर हटाकर निर्माण कार्य में सुधार लाने को कहा. लगभग 20 लाख की लागत से बनायी जा रही इस सड़क का शिलान्यास नहीं हुआ है. लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आचार संहिता के दौरान बिना शिलान्यास के निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया.
निर्माण स्थल पर योजना से संबंधित बोर्ड नहीं लगाया गया है. इस संबंध में संवेदक नीतीश पोद्दार ने गोल मटोल जवाब दिया. उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता झामुमो नेता से भेंट कर समस्या का समाधान कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










