10 घंटे तक गुल रही बिजली 1000 उपभोक्ता रहे परेशान

Updated:
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के कॉलेज के पास लगे 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से जल गया. इससे ट्रांसफॉर्मर में छेद हो गया, जिससे तेल गिर कर बह गया. इसके तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति काट दी गयी. इस कारण करीब 10 घंटे तक एक हजार उपभोक्ताअों के घरों में बिजली गुल […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के कॉलेज के पास लगे 200 केवी का ट्रांसफॉर्मर एलटी लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से जल गया. इससे ट्रांसफॉर्मर में छेद हो गया, जिससे तेल गिर कर बह गया. इसके तुरंत बाद विद्युत आपूर्ति काट दी गयी. इस कारण करीब 10 घंटे तक एक हजार उपभोक्ताअों के घरों में बिजली गुल रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

इधर, प्रचंड गर्मी में बिजली नहीं रहने से उपभोक्ताअों को काफी परेशानी हुई. सचूना पर पहुंचे बिजली मिस्त्रियों ने ट्रांसफॉर्मर में बचे तेल को निकाला और ट्रांसफॉर्मर के छेद को दुरुस्त किया. घटना दोपहर एक बजे की है. इसके कारण इस क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित कर दी गयी.

ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करने वाले मिस्त्रियों ने बताया कि रात 8 बजे के बाद ट्रांसफॉर्मर को चार्ज करने के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जायेगी. दूसरी तरफ उपभोक्ताओं ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर में तेल डाल कर चार्ज होने के लिए बैठा दिया गया है. रात 11 बजे के बाद विद्युत आपूर्ति बहाल होने की संभावना है. ट्रांसफॉर्मर लीक होने के कारण गोपालपुर, कॉलेज रोड निवासियों को लगभग 10 घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola