बाइक खेत में गिरी, एक की मौत, दूसरा गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 May 2019 2:35 AM
हैंडल पकड़े हुए था पीछे बैठा युवक, आगे बैठा युवक टंकी पर सिर रखकर सोया था मृतक युवक जोड़सा गांव का रहने वाला था, घायल युवक कांकड़ीशोल का रहने वाला गालूडीह : गालूडीह थाना अंतर्गत नरसिंहपुर के पास घुमावदार सड़क पर शनिवार की शाम बाइक पलटी मारते हुए खेत में जा गिरी. जिससे बाइक सवार […]
हैंडल पकड़े हुए था पीछे बैठा युवक, आगे बैठा युवक टंकी पर सिर रखकर सोया था
मृतक युवक जोड़सा गांव का रहने वाला था, घायल युवक कांकड़ीशोल का रहने वाला
गालूडीह : गालूडीह थाना अंतर्गत नरसिंहपुर के पास घुमावदार सड़क पर शनिवार की शाम बाइक पलटी मारते हुए खेत में जा गिरी. जिससे बाइक सवार दीपक रजक (30) की घटनास्थल पर मौत हो गयी. साधन बाउरी (30) गंभीर रूप से घायल हो गया. सूचना पर लोग पहुंचे. घायल को एंबुलेंस बुलाकर घाटशिला अनुमंडल अस्पताल भिजवाया.
इधर गालूडीह पुलिस ने युवक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए घाटशिला भेजा. बाइक को जब्त कर थाना ले गयी. दीपक घाटशिला प्रखंड के जोड़सा गांव का निवासी था. वहीं घायल साधन कांकड़ीशोल का निवासी शामिल है.
नशे में थे दोनों युवक : पुलिस : गालूडीह थाना के सअनि अजय पासवान ने बताया कि दोनों युवक नशे में थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










