महिलाओं ने बिजली कार्यालय घेरा, ट्रांसफॉर्मर बदलने की मांग
Updated at : 07 May 2019 1:55 AM (IST)
विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की धर्मबहाल पंचायत अंतर्गत चुनूडीह गांव की महिलाएं सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची. विभागीय पदाधिकारी से धर्मबहाल पंचायत में खराब पड़े 20 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. महिलाओं ने आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व 20 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था. ग्रामीणों ने चंदा कर ट्रांसफॉर्मर लगाया […]
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की धर्मबहाल पंचायत अंतर्गत चुनूडीह गांव की महिलाएं सोमवार को विद्युत विभाग के कार्यालय पहुंची. विभागीय पदाधिकारी से धर्मबहाल पंचायत में खराब पड़े 20 केवी के ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की. महिलाओं ने आरोप लगाया कि 15 दिन पूर्व 20 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा था. ग्रामीणों ने चंदा कर ट्रांसफॉर्मर लगाया था.
बार-बार ग्रामीण कितना चंदा करेंगे. प्रखंड की धर्मबहाल के संदीप परीडा, प्रिया कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, सावित्री देवी, पुतुल, उमा नायक, सीता देरी, अंपा महापात्रो, धन केसरी देवी, जानकी राउत, प्रियावती बेरा, आयशा खातून चिलचिलाती धूप में पैदल चल कर आयी. महिलाओं ने विद्युत विभाग के कार्यालय का घेराव किया.
शीघ्र ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग रखी. इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता सुनील कुमार शर्मा ने आश्वासन दिया कि 7 मई की शाम तक ट्रांसफॉर्मर लग जायेगा. इसके बाद महिलाएं विद्युत विभाग कार्यालय से वापस लौटीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




