घाटशिला: हेरिटेज विलेज में म्यूजियम रेस्टोरेंट और कॉटेजों का होगा निर्माण
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
घाटशिला में रूर्बन मिशन के तहत बन रहा है हेरिटेज विलेज घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा खड़िया विद्यालय के पास रुर्बन मिशन के तहत ढाई एकड़ में 2 करोड़ 65 लाख की लागत से हेरिटेज विलेज का निर्माण हो रहा है. यह कार्य जमशेदपुर की कला मंदिर द्वारा कराया जा रहा […]
विज्ञापन
घाटशिला में रूर्बन मिशन के तहत बन रहा है हेरिटेज विलेज
आपके शहर में
विज्ञापन
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की काशिदा पंचायत के चेंगजोड़ा खड़िया विद्यालय के पास रुर्बन मिशन के तहत ढाई एकड़ में 2 करोड़ 65 लाख की लागत से हेरिटेज विलेज का निर्माण हो रहा है. यह कार्य जमशेदपुर की कला मंदिर द्वारा कराया जा रहा है.
कला मंदिर के समन्वयक मोची राम हेंब्रम ने बताया कि चेंगजोड़ा का कार्य रुर्बन समिति के अध्यक्ष भादो मुर्मू व सचिव मोची राम हेंब्रम की देखरेख में हो रहा है. समन्वयक ने बताया कि इस हेरिटेज विलेज में आदिवासी संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिलेगी. इसी उद्देश्य से इस विलेज का निर्माण हो रहा है. इस विलेज में म्यूजियम, रेस्टोरेंट, माझी कॉटेज, नायके कॉटेज, गोल घर, तालाब, अखाड़ा, कच्ची सड़क का निर्माण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन