इवीएम व वीवीपैट विसवार स्ट्रांग रूम में होंगे शिफ्ट, एक पार्टी का एक एजेंट रहेगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Apr 2019 12:43 AM
चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष चुनाव में प्रयुक्त होनेवाली इवीएम और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया गया. डीसी ने फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया. बैठक में भाग ले रहे राजनीतिक दलों के […]
चाईबासा : लोकसभा चुनाव को लेकर गुरुवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक हुई. बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों के समक्ष चुनाव में प्रयुक्त होनेवाली इवीएम और वीवीपैट मशीनों का फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया गया. डीसी ने फर्स्ट रेंडमाइजेशन किया.
बैठक में भाग ले रहे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीसी ने कहा कि चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर के माध्यम से बैलट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवी पैट का रेंडमाइजेशन कर यह तय किया जाता है कि कौन सी बीयू और सीयू किस बूथ पर भेजी जानी है. डीसी ने कहा कि प्राप्त इवीएम और वीवी पैट को स्ट्रांग रूम में विधानसभा वार शिफ्ट किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










