ePaper

घाटशिला : दादी मंदिर से 10 लाख की चोरी, विरोध में बंद रहा बाजार

Updated at : 14 Dec 2018 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
घाटशिला : दादी मंदिर से 10 लाख की चोरी, विरोध में बंद रहा बाजार

घाटशिला : घाटशिला के अग्रसेन स्मृति राम मंदिर परिसर में राणी सती दादी मंदिर से साढ़े तीन किलो की बनी दादी की चांदी की मूर्ति, चांदी का पांच लोटा, एक सोने की चुड़ी, सोने की हार, मंगटीका समेत विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर से मूर्तियों पर पहनाये गये सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी […]

विज्ञापन

घाटशिला : घाटशिला के अग्रसेन स्मृति राम मंदिर परिसर में राणी सती दादी मंदिर से साढ़े तीन किलो की बनी दादी की चांदी की मूर्ति, चांदी का पांच लोटा, एक सोने की चुड़ी, सोने की हार, मंगटीका समेत विभिन्न देवी देवताओं के मंदिर से मूर्तियों पर पहनाये गये सोने और चांदी के आभूषणों की चोरी 12 दिसंबर की रात हो गयी. इनकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है.

वहीं राम मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर समेत अन्य देवी देवताओं के मंदिरों से हुई चोरी की घटना के विरोध में मारवाड़ी समाज समेत अन्य समाज के लोगों ने विरोध में घाटशिला की बाजारों को बंद कराया. दूसरी तरफ मारवाड़ी महिला समिति की सदस्यों ने दादी मंदिर के आगे बैठ कर विरोध जताया. वहीं विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola