डायरिया से 72 घंटे में चार की मौत, दर्जनभर बीमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2018 5:53 AM
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित माइलपीड़ गांव में बीते 72 घंटे के अंदर डायरिया से चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं दर्जनभर लोग इससे आक्रांत हैं. बीमारों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुवा में चल रहा है. मरनेवालों में एक वृद्ध, एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं. घटना […]
सोनुवा : सोनुवा प्रखंड मुख्यालय से 12 किमी दूर स्थित माइलपीड़ गांव में बीते 72 घंटे के अंदर डायरिया से चार लोगों की मौत हो गयी. वहीं दर्जनभर लोग इससे आक्रांत हैं. बीमारों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनुवा में चल रहा है. मरनेवालों में एक वृद्ध, एक महिला व दो बच्चे शामिल हैं. घटना की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित गांव पहुंची़ यहां से कुछ मरीजों को सोनुवा सीएचसी लेकर आयी. कुल आठ मरीजों का सीएचसी में इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार, माइलपीड़ में बीते एक सप्ताह से कई लोगों को उल्टी व दस्त हो रहा था. पीड़ित इलाज की जगह झाड़-फूंक करवा रहे थे. इसी बीच हंगरा सोय के बेटे पुत्र सिंगराय सोय (12) व सेलाय सोय के बेटे सुनाय सोय (8) की सोमवार को और तुरी बोदरा (50) व सुनिया सोय की पत्नी जेमा सोय (35) की बुधवार को मौत हो गयी. बुधवार को ग्रामीण सामुदायिक स्वास्स्थ्य केंद्र पहुंचे तब जाकर स्वास्थ्य विभाग को घटना की जानकारी हुई. घटना की सूचना के बाद आनन-फानन में स्वास्थ्य विभाग की टीम माइलपीड़ गांव पहुंची और यहां से उल्टी व दस्त के मरीजों को लेकर अस्पताल आयी. सेलाय व सिंगराय दोनों एक ही परिवार के हैं. बीस सूत्री उपाध्यक्ष अमित अगारिया ने कहा कि गांव के अधिकतर लोग उल्टी व दस्त से पीड़ित हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










