पोटका : मोबिल रिफाइनिंग टंकी में दम घुटने से दो मजदूर की मौत

Updated at : 25 Jul 2018 5:08 PM (IST)
विज्ञापन
पोटका : मोबिल रिफाइनिंग टंकी में दम घुटने से दो मजदूर की मौत

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी पंचायत अंतर्गत सामरसाई के समीप स्थित पेट्रोटेक मोबिल रिफाईनिंग कंपनी के टंकी सफाई करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदुरी किसी तरह बाहर निकलने मे सफल रहा. यह घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है. घटना के समय कंपनी […]

विज्ञापन

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी पंचायत अंतर्गत सामरसाई के समीप स्थित पेट्रोटेक मोबिल रिफाईनिंग कंपनी के टंकी सफाई करने के दौरान दम घुटने से दो मजदूर की मौत हो गयी, जबकि एक मजदुरी किसी तरह बाहर निकलने मे सफल रहा.

यह घटना बुधवार सुबह लगभग आठ बजे की है. घटना के समय कंपनी मे सिर्फ तीन मजदूर ही काम पर थे. घटना के कुछ देर बाद कंपनी का मालिक पहुंचा. पुलिस को सूचना दिये जाने के बाद दोनो के शव को एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार जुड़ी पंचायत अंतर्गत शाह कंपनी के पीछे समारसाई रेलवे लाईन के किनारे स्थित पेट्रोटेक कंपनी में पुरान मोबिल को निफाईनिंग का काम किया जाता है, यह कंपनी जमशेदपुर के नविन अग्रवाल का है.

बुधवार सुबह को कंपनी के तीन मजदुर अमृत महतो (जुगुतुका, राजनगर), उकिल महतो ( सरायकेला जिला) एवं गुलाब सरदार (सामरसाई, पोटका) फिल्टर सफाई करने के पश्चात टंकी सफाई के लिए घुसे. यहां सबसे पहले उकिल महतो घुसा, जिसके बाद अमृत महतो एवं गुलाब सरदार घुसे. इन तीन जैसे घुसे, दम घुटने की स्थिति उत्पन्न हो गयी तो गुलाब सरदार बाहर निकला आया और साथ में अमृत महतो को भी निकाल लिया, लेकिन अमृत महतो की मौत हो गयी, जबकि उकिल महतो अंदर मे फंसा रहा और उसकी मौत वहीं हो गयी.

काफी मसक्कत के बाद रस्सी के सहारे उकिल महतो के शव को निकाला गया. पुलिस दोनो के शव को एमजीएम जमशेदपुर भेज दिया. बाहर निकलने मे सफल रहे गुलाब सरदार की भी तबीयत खराब है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola