बेटे को अस्पताल ले जाने कहने पर तांत्रिक की पीट-पीटकर हत्या

Updated:
विज्ञापन

पटमदा : बोड़ाम थानांतर्गत जोबा गांव में सोमवार रात झाड़-फूंक करने पहुंचे तांत्रिक ने बीमार युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी तो युवक के परिजनों ने लाठी से पीटकर तांत्रिक की ही हत्या कर दी. मंगलवार सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक के माता-पिता समेत चार लोगों को हिरासत में […]

विज्ञापन
पटमदा : बोड़ाम थानांतर्गत जोबा गांव में सोमवार रात झाड़-फूंक करने पहुंचे तांत्रिक ने बीमार युवक को अस्पताल ले जाने की सलाह दी तो युवक के परिजनों ने लाठी से पीटकर तांत्��िक की ही हत्या कर दी. मंगलवार सुबह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने युवक के माता-पिता समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ कर रही है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, बेलडीह पंचायत के जोबा गांव का गुरुचरण हांसदा (20) पिछले कर्इ माह से बीमार है. उसी गांव में रहने वाला तांत्रिक प्रफुल्ल हांसदा (60) समय-समय पर उसकी झाड़-फूंक करता था. सोमवार रात जब प्रफुल्ल झाड़-फूंक करने पहुंचा तो उसी पर मरीज को परिजनों ने डायन-भूत का आरोप लगाया. गुरुचरण के परिजन कहने लगे कि उसे जिसने बीमार किया है वही ओझा ठीक करे, जबकि प्रफुल्ल बार-बार गुरुचरण को अस्पताल ले जाने की सलाह देने लगा.
इसी में विवाद बढ़ गया और लाठी से पीट-पीटकर प्रफुल्ल की हत्या कर दी गयी. घटना की सूचना पाने के बाद मंगलवार सुबह डीएसपी कैलाश करमाली, इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह समेत पुलिस बल गांव पहुंचे. पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया तथा गुरुचरण के पिता सोहन हांसदा, मां चंपा समेत चार लोगों को हिरासत में ले लिया. थाने में हत्या का मामला दर्ज कर चारों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने गुरुचरण को एमजीएम में भर्ती कराया है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola