ट्रेन से झांकने में पोल से टकराकर छात्र की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
वर्कर्स कॉलेज का छात्र था छोटा गम्हरिया निवासी घर का इकलौता चिराग था राजू गम्हरिया : पांड्राशाली व राजखरसावां रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन के दरवाजे से झांकने के क्रम में पोल से टकराकर छोटा गम्हरिया निवासी शशधर महतो के पुत्र राजू महतो (17) की मौत हो गयी. वह वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में इंटर साइंस […]
विज्ञापन
वर्कर्स कॉलेज का छात्र था छोटा गम्हरिया निवासी
आपके शहर में
विज्ञापन
घर का इकलौता चिराग था राजू
गम्हरिया : पांड्राशाली व राजखरसावां रेलवे स्टेशन के मध्य ट्रेन के दरवाजे से झांकने के क्रम में पोल से टकराकर छोटा गम्हरिया निवासी शशधर महतो के पुत्र राजू महतो (17) की मौत हो गयी. वह वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर में इंटर साइंस का छात्र था.
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को राजू तीन दोस्तों के साथ किसी की कार पहुंचाने के लिए चाईबासा गया था. वहां से तीनों गुवा-टाटा सवारी गाड़ी से गम्हरिया लौट रहे थे. तभी पांड्राशाली व राजखरसावां के बीच वह दरवाजे से झांकने के दौरान पोल से टकराकर गिर गया. घटना के बाद दोस्तों ने इसकी सूचना परिजनों को दी.
सूचना पाकर पहुंचे परिजनों द्वारा रात भर उसकी खोजबीन की गयी. गुरुवार की सुबह पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. शाम में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया. राजू तीन भाई-बहनों में इकलौता पुत्र था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन