विधायक अंकल स्कूल में एक चापाकल लगवा दें
Updated at : 05 Aug 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

चापाकल के अभाव में बरसात में भी कुआं का पानी पीते हैं बच्चे चाकुलिया : चाकुलिया की माटियाबांदी पंचायत के पाकुड़ियाशोल में शुक्रवार को जलापूर्ति योजना का शिलान्यास कर लौट रहे विधायक कुणाल षाड़ंगी को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने घेर लिया. बच्चों कहा कि विधायक अंकल स्कूल में एक चापाकल लगवा दें. बरसात के […]
विज्ञापन
चापाकल के अभाव में बरसात में भी कुआं का पानी पीते हैं बच्चे
चाकुलिया : चाकुलिया की माटियाबांदी पंचायत के पाकुड़ियाशोल में शुक्रवार को जलापूर्ति योजना का शिलान्यास कर लौट रहे विधायक कुणाल षाड़ंगी को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने घेर लिया. बच्चों कहा कि विधायक अंकल स्कूल में एक चापाकल लगवा दें. बरसात के मौसम में भी हमें कुआं का पानी पीना पड़ रहा है. स्कूल में चापाकल नहीं है. चहारदीवारी नहीं है. विधायक ने कहा कि स्कूल में चापाकल लगवाने का प्रयास करेंगे. चहारदीवारी के लिए भी पहल होगी.
इस स्कूल में चापाकल नहीं है. कुआं के पानी से मध्याह्न भोजन बनता है. कुआं का पानी बच्चे पीते हैं. बच्चों का कहना था कि बरसात में तो कुआं में पानी रहता है. गर्मी के दिनों
पानी सूख जाता है. तब दूर से पानी लाना पड़ता है. विधायक के इंतजार में बच्चे सड़क के किनारे बनी एक झोपड़ी में काफी देर से बैठे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




