घाटशिला कॉलेज : छात्र संघ ने यूजी व पीजी में नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग

घाटशिला : घाटशिला कॉलेज छात्र संघ ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति के नाम कॉलेज के प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज प्रो मुकुटधारी प्रसाद सिंह को आवेदन सौंपा. संघ ने स्नातक पार्ट वन और पीजी पार्ट वन में नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग की. आवेदन में कहा गया कि अंतिम तिथि तक बहुत छात्र-छात्राओं का […]
घाटशिला : घाटशिला कॉलेज छात्र संघ ने शुक्रवार को कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति के नाम कॉलेज के प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज प्रो मुकुटधारी प्रसाद सिंह को आवेदन सौंपा. संघ ने स्नातक पार्ट वन और पीजी पार्ट वन में नामांकन की तिथि बढ़ाने की मांग की. आवेदन में कहा गया कि अंतिम तिथि तक बहुत छात्र-छात्राओं का नामांकन नहीं हो पाया,
क्योंकि छात्र-छात्राओं को ऑन लाइन हार्ड कॉपी नहीं मिल रही है. कई विद्यार्थियों का नाम सूची में नहीं है. प्रभारी प्रोफेसर इंचार्ज प्रो सिंह ने कहा कि छात्र संघ का आवेदन कुलपति को फैक्स के माध्यम से भेजा जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में छात्र संघ अध्यक्ष दाशमात मुर्मू, सिदो मार्डी, सुराई हेंब्रम, सुपाई, रितिका आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




