जामा हटिया के पास अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

राजेंद्र सोरेन (37) जामा का रहनेवाला था. मृतक पत्नी प्रमिला हेंब्रम ने बताया कि शाम को दोनों जामा हटिया सब्जी खरीदने गये थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका नगर जामा थाना क्षेत्र में जामा हटिया के पास रविवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से घायल युवक की मौत इलाज के दौरान फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गयी. मृतक राजेंद्र सोरेन (37) जामा का रहनेवाला था. मृतक पत्नी प्रमिला हेंब्रम ने बताया कि शाम को दोनों जामा हटिया सब्जी खरीदने गये थे. वहां लौटने के बाद राजेंद्र घर से अकेले निकला. शाम करीब छह बजे हादसे की सूचना मिली. घटनास्थल पर पहुंच कर उसे सड़क के किनारे पड़ा हुआ पाया. आनन फानन में उसे जामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीजेएमसीएच रेफर कर दिया. पीजेएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. अस्पताल प्रबंधन के द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने को दे दी गयी है. मृतक दो बच्चों का पिता था.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola