रानीश्वर में 55 लाख का भवन, निर्माण पर बवाल; ग्रामीणों ने बंद कराया काम

Updated:
विज्ञापन

निर्माण कार्य का विरोध करते ग्रामीण.| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रानीश्वर में 55 लाख के स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन में गड़बड़ी का आरोप. ग्रामीणों ने जांच और गुणवत्ता सुधार की मांग को लेकर काम रोका.

विज्ञापन

रानीश्वर. सादीपुर पंचायत के जयपहाड़ी स्कूल के समीप 55 लाख रुपये की लागत से बन रहे दो मंजिला स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन के निर्माण कार्य को ग्रामीणों ने रोक दिया है. निर्माण में गड़बड़ी और गुणवत्ता से समझौता किए जाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने प्राक्कलन के अनुरूप काम कराने और निर्माण कार्य की जांच की मांग की है.

विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण करा रहे लोगों से पहले भी काम में सुधार करने को कहा गया था, लेकिन सुधार नहीं हुआ. इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम बंद करा दिया.

पीलर की ढलाई में वाइब्रेटर नहीं लगाने का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि भवन के पीलर की ढलाई के दौरान वाइब्रेटर का इस्तेमाल नहीं किया गया. उनका कहना है कि इससे ढलाई सही तरीके से नहीं हो रही है और भवन की मजबूती को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं.

ग्रामीणों ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन यदि जैसे-तैसे तैयार कर दिया गया तो कुछ वर्षों बाद इसके फिर जर्जर होने की स्थिति आ सकती है. इससे क्षेत्र के ग्रामीणों को दोबारा परेशानी का सामना करना पड़ेगा. ग्रामीणों ने मांग की है कि भवन का निर्माण निर्धारित प्राक्कलन और तकनीकी मानकों के अनुसार कराया जाए, ताकि भवन लंबे समय तक टिकाऊ रहे.

20 साल से भवनविहीन है स्वास्थ्य उपकेंद्र

जानकारी के अनुसार जयपहाड़ी स्कूल के समीप करीब 40 वर्ष पहले स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन और स्वास्थ्य कर्मियों के लिए क्वार्टर का निर्माण कराया गया था. ग्रामीणों के मुताबिक यह भवन भी कम समय में जर्जर हो गया था.

करीब 20 वर्षों से स्वास्थ्य उपकेंद्र भवनविहीन है. ऐसे में लंबे इंतजार के बाद शुरू हुए नए भवन के निर्माण में गुणवत्ता को लेकर ग्रामीणों की चिंता बढ़ गयी है.

55 लाख रुपये से बन रहा दो मंजिला भवन

वर्तमान में जिला परिषद की ओर से करीब 55 लाख रुपये की लागत से दो मंजिला स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है. भवन के ग्राउंड फ्लोर पर स्वास्थ्य केंद्र और फर्स्ट फ्लोर पर स्वास्थ्य कर्मियों के लिए आवास बनाया जाना है.

ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र का भवन क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद जरूरी है. इसलिए निर्माण में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए.

जांच होने तक काम बंद रखने की चेतावनी

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित पदाधिकारी निर्माण कार्य की जांच नहीं करते और गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जाता, तब तक काम बंद रहेगा.

ग्रामीणों की मांग है कि अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करें और प्राक्कलन के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित कराएं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola