जस्टिस संजय प्रसाद ने दुमका संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण, बच्चों संग काटा केक

Updated:
विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान जस्टिस संजय प्रसाद. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने दुमका संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर किशोरों की सुविधाओं का जायजा लिया. बच्चों के साथ केक काटा और उपहार बांटे.

विज्ञापन

संवाददाता, दुमका: झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने हिजला स्थित संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने आवासित किशोरों को मिलने वाली सुविधाओं, पठन-पाठन, आवास, भोजन, खेलकूद और व्यावसायिक कौशल प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

विज्ञापन

संप्रेक्षण गृह पहुंचने पर आवासित किशोरों ने संताली रीति-रिवाज के अनुसार लोटा पानी और मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य के साथ न्यायमूर्ति का आत्मीय स्वागत किया. न्यायमूर्ति ने बच्चों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और उपलब्ध सुविधाओं पर संतोष जताया.

लाइब्रेरी से भोजनालय तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने संप्रेक्षण गृह कार्यालय, पुस्तकालय, आवासन कक्ष, व्यावसायिक प्रशिक्षण कक्ष, भोजनालय, शौचालय, क्रीड़ा स्थल तथा पेयजल और बिजली आपूर्ति की व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने झालसा की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया और मार्गदर्शिका का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने उपनिदेशक सह सहायक निदेशक (सामाजिक सुरक्षा कोषांग) अनिल टुडू को संप्रेक्षण गृह में निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं बनाए रखने को कहा.

बच्चों से संवाद कर बढ़ाया मनोबल

निरीक्षण के दौरान न्यायमूर्ति ने आवासित किशोरों से सीधे बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना. उन्होंने बच्चों को बीती गलतियों से सीख लेकर सकारात्मक जीवन की शुरुआत करने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने किशोरों से नियमित रूप से पढ़ाई करने और विभिन्न कौशल सीखकर हुनरमंद बनने का आह्वान किया, ताकि वे भविष्य में एक आदर्श नागरिक के रूप में समाज की मुख्यधारा में लौट सकें.

बच्चों संग काटा केक, बांटे उपहार

संप्रेक्षण गृह में किशोरों के जन्मदिन के अवसर पर न्यायमूर्ति संजय प्रसाद ने बच्चों के साथ केक काटा. उन्होंने बच्चों के बीच कॉपी, कलम, बिस्किट और चॉकलेट का वितरण कर उनका उत्साह बढ़ाया. बच्चों के साथ कुछ समय बिताकर उन्होंने उन्हें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

निरीक्षण में मौजूद रहे आला अधिकारी

मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुधांशु कुमार शशि, प्रथम जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रकाश झा, किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान दंडाधिकारी नेहा झा, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा, पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार, अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार, बाल कल्याण समिति के सदस्य सुबीर कुमार भट्टाचार्य, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी समेत कई न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola