रानीश्वर में डॉक्टर-स्टाफ के क्वार्टर बदहाल, कहीं सीपेज तो कहीं टूट रहा प्लास्टर
15 साल से डॉक्टर और स्टाफ क्वार्टर बदहाल. | Prabhat Khabar Network
रानीश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ क्वार्टर 15 साल से जर्जर हैं. सीपेज और प्लास्टर टूटने से सुविधाओं का अभाव.
रानीश्वर. प्रखंड परिसर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर और स्टाफ क्वार्टर लंबे समय से बदहाली का शिकार हैं. करीब 15 वर्ष पहले जिला परिषद की ओर से इन भवनों का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण के बाद से अब तक क्वार्टरों की समुचित मरम्मत और रंग-रोगन नहीं कराया गया है. लंबे समय से देखरेख के अभाव में कई भवनों की स्थिति खराब होने लगी है.
कहीं सीपेज तो कहीं टूट रहा प्लास्टर
डॉक्टर और कर्मचारियों के लिए बनाए गये क्वार्टरों में कहीं पानी का सीपेज हो रहा है, तो कहीं दीवारों का प्लास्टर टूटकर गिरने लगा है. भवनों की बाहरी और आंतरिक दीवारों पर भी लंबे समय से रंग-रोगन नहीं होने के कारण उनकी स्थिति खराब दिख रही है.
वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का समय-समय पर रंग-रोगन कराया गया है, लेकिन डॉक्टर और स्टाफ क्वार्टरों की ओर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया.
डॉक्टरों के लिए 8, स्टाफ के लिए 16 क्वार्टर
जानकारी के अनुसार सीएचसी परिसर में डॉक्टरों के लिए आठ क्वार्टर बनाए गये हैं. वहीं स्टाफ के लिए 16 और थर्ड ग्रेड कर्मचारियों के लिए छह क्वार्टर का निर्माण कराया गया है. इस तरह परिसर में कुल 30 क्वार्टर हैं.
क्वार्टरों के निर्माण के बाद से अब तक बड़े स्तर पर मरम्मत का काम नहीं कराया गया है. इससे भवनों की स्थिति धीरे-धीरे खराब होती जा रही है.
इस संबंध में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नदियानंद मंडल ने बताया कि फिलहाल क्वार्टरों की मरम्मत के साथ रंग-रोगन की भी आवश्यकता है. छोटे-मोटे कार्य अपने स्तर से करा लिये जाते हैं, लेकिन सभी क्वार्टरों की समुचित मरम्मत और रंग-रोगन की जरूरत है.
लंबे समय से मरम्मत के इंतजार में खड़े इन क्वार्टरों की स्थिति को देखते हुए अब व्यापक स्तर पर भवनों के रखरखाव की आवश्यकता महसूस की जा रही है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए