बाइक से गिरकर तीन युवक हुए घायल, रेफर, महेशपुर के मुर्गाडांगा-रामनाथपुर गांव के पास की घटना

Updated:
विज्ञापन

घटना के आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक निरोज मुर्मू को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर लाया

विज्ञापन

महेशपुर. थाना क्षेत्र के मुर्गाडांगा-रामनाथपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक चालक असंतुलित होकर गिर जाने से चालक समेत दो युवक घायल हो गया. जानकारी के अनुसार मुर्गाडांगा गांव निवासी गणेश मुर्मू के पुत्र निरोज मुर्मू (17) बाइक में दो दोस्तों के साथ तेज रफ्तार बाइक चलाकर रामनाथपुर गांव जा रहा था. इस दरम्यान बाइक चालक रामनाथपुर नदी के पास अपना संतुलन खो बैठा, जिससे बाइक चालक सड़क पर गिर पड़ा और बाइक चालक समेत दो युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के आसपास के ग्रामीणों ने घायल युवक निरोज मुर्मू को इलाज के लिए सीएचसी महेशपुर लाया. जहां चिकित्सकों ने घायल युवक की प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल रेफर कर दिया. उधर, अन्य घायल युवकों का इलाज निजी मेडिकल में प्राथमिक उपचार की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola