मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में कुमिरदहा स्कूल के तीन छात्र चयनित
पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा | Prabhat Khabar Network
कुमिरदहा के पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रीति मंडल, वर्षा राउत और विभव लायेक मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हुए हैं. इन सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा 9 से 12वीं तक हर महीने ₹1000 की छात्रवृत्ति मिलेगी.
रानीश्वर : पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय कुमिरदहा के तीन छात्र-छात्राएं मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा में चयनित हुए हैं. चयनित विद्यार्थियों में स्कूल की छात्रा प्रीति मंडल, वर्षा राउत और छात्र विभव लायेक शामिल हैं. इन छात्र-छात्राओं के चयन से विद्यालय में खुशी का माहौल है.
आपके शहर में
कक्षा नौवीं से 12वीं तक मिलेगी छात्रवृत्ति
प्रतियोगिता परीक्षा में सफल हुए सभी छात्र-छात्राओं को कक्षा नवम से 12वीं तक प्रत्येक महीने 1000 रुपये की दर से छात्रवृत्ति प्राप्त होगी.
शिक्षकों ने दी विद्यार्थियों को बधाई
मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यालय के तीन छात्र-छात्राओं के चयन पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई दी है. प्रीति मंडल, वर्षा राउत और विभव लायेक ने प्रतियोगिता परीक्षा में सफल होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है. परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को कक्षा नवम से 12वीं तक मिलने वाली छात्रवृत्ति से उनकी पढ़ाई में सहायता मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए