मवेशी चरा रही किशोरी के साथ दुष्कर्म, आरोपित बुजुर्ग गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता चौदह साल की है, जबकि आरोपी 57 साल का बुजुर्ग है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गोपीकांदर दुमका जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता चौदह साल की है, जबकि आरोपी 57 साल का बुजुर्ग है. दुष्कर्म के आरोपी रेम मरांडी को स्थानीय पुलिस ने जब गिरफ्तार किया, तो उसने अपना अपराध स्वीकार भी कर लिया. गोपीकांदर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रेम मरांडी को जेल भेज दिया है. बताया जा रहा है कि किशोरी और आरोपी रेम मरांडी दोनों गाय चरा रहे थे. आरोपी रेम ने इसी दौरान अकेले होने का फायदा उठाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया. थाना प्रभारी रंजीत मंडल ने बताया कि मामला पूर्व का है, लेकिन थाना में लिखित आवेदन गुरुवार को मिला है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है तथा गिरफ्तार कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है. किशोरी का मेडिकल करा लिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola