अंडर-15 कुश्ती प्रतियोगिता के लिए राज्य की टीम नागपुर रवाना

Updated:
विज्ञापन

अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होगा. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती के 13 सदस्यीय टीम, जिसमें 10 बालक (ग्रीको-रोमन) एवं 3 प्रशिक्षक नागपुर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए.

विज्ञापन

दुमका से खिलाड़ी वीरेंद्र टुडू व कोच मो फरीद अहमद को किया गया है शामिल संवाददाता, दुमका अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 22 जून तक नागपुर महाराष्ट्र में आयोजित होगा. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड कुश्ती के 13 सदस्यीय टीम, जिसमें 10 बालक (ग्रीको-रोमन) एवं 3 प्रशिक्षक नागपुर महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए. इनमें राहुल कुमार गोंड साहिबगंज 38 किग्री, सुधांशु पंडित साहिबगंज 41किग्रा, अंकित राज इंद्रवार गुमला 44 किग्रा, ग��लू कुमार राम गिरिडीह 48 किग्रा, अमित कुमार जेएसएसपीएस 52 किग्रा, वीरेंद्र टुडू दुमका 57 किग्रा, रौनक रंजन धनबाद 62 किग्रा, अक्षत कुमार गिरिडीह 68 किग्रा, आशीष कुमार साहू गुमला 75 किग्रा व अनुज कुमार सिंह धनबाद 85 किग्रा शामिल हैं. इनके साथ प्रशिक्षक मो फरीद अहमद दुमका, युगल किशोर महतो गिरिडीह व चंदन कुमार रांची भी रवाना हुए हैं. प्रतियोगिता के लिए टीम रवाना होने से पहले झारखंड खेल विभाग के द्वारा खिलाड़ियों को ट्रैक सूट, खेल किट दिया गया. झारखंड के पहलवानों को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में उम्दा प्रदर्शन करने के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, केरवि कुमार, भोलानाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, राजीव रंजन भीम, खेल विभाग झारखंड के पदाधिकारी, जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष-सचिव द्वारा शुभकामनाएं दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola