दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को सीता सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस

Updated:
विज्ञापन

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पहुंची भाजपा नेत्री सीता सोरेन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पूर्व विधायक सीता सोरेन ने दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने उनके आवास पहुंचकर तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

दुमका : दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए भाजपा नेत्री सह पूर्व विधायक सीता सोरेन उनके आवास पहुंचीं. उन्होंने दिवंगत मंत्री के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी तथा दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

विज्ञापन

परिजनों से मिलकर जतायी संवेदना

गिरिडीह स्थित आवास पर सीता सोरेन ने दिवंगत मंत्री की धर्मपत्नी एवं पुत्रियों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोकाकुल परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में वे पूरी तरह उनके साथ खड़ी हैं. इस दौरान सीता सोरेन के साथ उनकी बड़ी पुत्री जयश्री सोरेन भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं.

सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र को गहरा आघात

शोक संवेदना व्यक्त करते हुए सीता सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का असमय चले जाना अत्यंत हृदयविदारक और अपूरणीय क्षति है. उनके निधन से न केवल परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूटा है, बल्कि सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र को भी गहरा आघात पहुंचा है.

उन्होंने कहा कि किसी अपने को सदा के लिए खो देने का दर्द बेहद असहनीय होता है, लेकिन इस विपदा में पूरा समाज शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है.

परिवार के लिए की प्रार्थना

सीता सोरेन ने परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा इस वज्रपात को सहन करने के लिए शोकसंतप्त परिवार को संबल व धैर्य प्रदान करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola