शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग के साथ यौन शोषण, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

राजा अंसारी से मुलाकात हुई थी. वहां से उनदोनों के बीच मोबाइल नंबर का लेन-देन हुआ था.

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. ना क्षेत्र की एक किशोरी ने पाकुड़िया थाना के मोगलाबांध के राजा अंसारी के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर यौन शोषण करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया कि वह करीब सात माह पूर्व एक रिश्तेदार के घर पाकुड़िया थाना क्षेत्र के डोमनगड़िया में गयी थी. जहां राजा अंसारी से मुलाकात हुई थी. वहां से उनदोनों के बीच मोबाइल नंबर का लेन-देन हुआ था. मोबाइल पर बातचीत के दौरान नजदीकियां बढ़ी. इस दौरान राजा अंसारी ने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाया. यह प्रेम प्रसंग कुछ दिनों तक चला. इसके बाद चार मई को शादी करने के नाम पर वह उसे पश्चिम बंगाल स्थित पथलचपड़ी मजार ले गया. जहां उसे छोड़कर राजा अंसारी भाग गया. थाना में राजा अंसारी के विरुद्ध कांड संख्या 41/24 में भादवि की धारा 366 (ए) एवं पॉक्सो अधिनियम के धारा 4/5 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पीड़िता की चिकित्सीय जांच के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola