दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दुर्गा मंदिर की दानपेटी तोड़कर हजारों रुपये की चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, हंसडीहा हंसडीहा स्थित दुर्गा मंदिर की दानपेटी को अज्ञात चोरों द्वारा बीते रात तोड़कर उसमें रखे रुपये की चोरी कर ली गयी. सुबह घटना की जानकारी होने पर हंसडीहा थाना पुलिस को सूचित किया गया. इसके बाद हंसडीहा थाना प्रभारी प्रकाश सिंह एवं एसआइ शिव जी सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे व मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. मामले में दो चोरों की हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी. पुलिस द्वारा सीसीटीवी कैमरे में कैद फुटेज को लोगों को दिखाकर पहचान करायी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी में कैद चोरों की पहचान की जा रही है. चोरी की घटना से संबंधित कोई आवेदन अबतक थाना में नहीं दिया गया है. स्थानीय लोगों द्वारा बताया कि, हर रोज देर रात कुछ संदिग्ध युवक गांवों में चहलकदमी करते देखे जाते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola