हादसा : पेड़ से ट्रक टकराया, मेदिनीपुर के खलासी की मौत
ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया.
दुमका में एनएच 114 ए पर मोहलपहाड़ी पंचायत भवन के सामने हुई घटना प्रतिनिधि, दुमका एनएच 114 ए पर मोहलपहाड़ी पंचायत भवन के सामने सूखे पेड़ से खाली ट्रक टकरा गया. हादसे में 25 वर्षीय खलासी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. वहीं ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका भेज दिया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक (डब्ल्यूबी 29बी 7082) को जब्त कर थाने लायी. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात को खाली ट्रक दुमका से ओर से रामपुरहाट जा रहा था. मोहलपहाड़ी के पास सामने से आ रहे वाहन से चकमा खाकर सड़क के किनारे सूखे पेड़ से टकरा गया, जिससे ट्रक के केबिन में बैठे खलासी की मौत हो गयी. पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर जिले के महेशादल एक्टरपुर के रोबिन मैती के रूप में हुई है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए