अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत

Updated:
विज्ञापन

Dead Body Symbolic Pic

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हंसडीहा-देवघर मार्ग में पगवारा के खेरीबारी टोला के पास हुई घटना

विज्ञापन

हंसडीहा. हंसडीहा-देवघर मार्ग पर एनएच 133 पर पगवारा के खेरीबारी टोला के मंगलवार देर शाम बाइक दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी.पहचान अनिल राय 40 वर्षीय हंसडीहा थाना क्षेत्र के ही चतरामोड का रहनेवाला था. वहीं घायल 25 वर्षीय युवक विजय मिर्धा बगल के विराजपुर का रहनेवाला है. जानकारी के अनुसार दोनों हंसडीहा से बाइक पर सवार होकर अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान खेरीबारी के पीछे से अज्ञात वाहन टक्कर मारते हुए फरार हो गया. बाइक समेत बाइक में बैठे दोनों सड़क के डिवाइडर से जा टकराये. घटना की सूचना पर हंसडीहा थाना से अवर निरीक्षक एलबी पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे. इसके साथ दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैयाहाट पहुचाया, जहां चिकित्सकों ने अनिल राय को मृत घोषित कर दिया. घटना में पुलिस ने दोनों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola