रामगढ़ बाजार में आवारा कुत्तों का आतंक, एक दिन में चार लोगों को बनाया शिकार

Updated:
विज्ञापन

रामगढ़ बाजार में आतंक फैलाने वाले आवारा कुत्ते. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामगढ़ बाज़ार में आवारा और पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है, जिससे दुकानदार और ग्रामीण परेशान हैं. रविवार को कुत्तों ने चार लोगों, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है, को काट लिया. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़ : रामगढ़ बाजार क्षेत्र में इन दिनों आवारा एवं पागल कुत्तों का आतंक बढ़ गया है. बाजार के दुकानदार तथा खरीद-बिक्री के लिए रामगढ़ के हाट और बाजार में आने वाले दूर-दराज के ग्रामीण आवारा कुत्तों से परेशान हैं. आए दिन कुत्तों के काटने की घटनाओं से बाजार के दुकानदारों और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है.

विज्ञापन

रविवार को चार लोगों को काटा

रामगढ़ बाजार के दुकानदारों के अनुसार रविवार को आवारा कुत्ते ने चार लोगों को अपना शिकार बना लिया. इनमें एक दुकानदार की चार वर्षीया पुत्री भी शामिल है. इसके अलावा एक सूअर और दो बकरियों को भी कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया.

10 दिन पहले बच्ची को बनाया था शिकार

लगभग 10 दिन पूर्व भी एक 10 वर्षीय बच्ची को इसी तरह आवारा कुत्ते ने काट लिया था. आवारा कुत्तों के काटने की लगातार हो रही घटनाओं के कारण रामगढ़ बाजार के लोगों में भय का वातावरण है. विशेषकर छोटे बच्चों के अभिभावक अधिक चिंतित हैं.

बाजार में बढ़ती संख्या से परेशानी

स्थानीय दुकानदार विकास अग्रवाल, अभिषेक कुमार साह, कटकी मंडल, अजित कुमार साह, रमण अग्रवाल, सोनु अग्रवाल, बबलु डे आदि के अनुसार रामगढ़ बाजार और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या बढ़ती जा रही है. ये कुत्ते मनुष्यों, विशेषकर बच्चों के साथ-साथ पालतू जानवरों के लिए खतरनाक होते जा रहे हैं.

अभियान चलाने की मांग

स्थानीय दुकानदारों के अनुसार आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन कोई व्यवस्था नहीं कर रहा है. ग्रामीणों ने प्रशासन से बाजार क्षेत्र में घूम रहे आवारा तथा आक्रामक कुत्तों को पकड़ने के लिए तत्काल अभियान चलाने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों तथा पालतू पशुओं को आवारा कुत्तों से कोई खतरा न हो.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola