आवास की धीमी प्रगति पर पंचायत सचिव को शो-कॉज
लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित किया गया.
प्रतिनिधि, रानीश्वर प्रखंड सभागार में गुरुवार को बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में प्रखंडस्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गयी. लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की गयी. अबुआ आवास योजना के तहत सालतोला और रांगालिया पंचायत में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति नहीं मिलने पर संबंधित पंचायत सचिव से स्पष्टीकरण मांगते हुए वेतन स्थगित किया गया. वहीं पीएम आवास योजना में बांसकुली, बिलकांली, धानभाषा, मोहुलबोना और रांगालिया पंचायत में लंबित आवासों को जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. मनरेगा की समीक्षा में बृंदावनी, रांगालिया, बांसकुली, आसनबनी और पाटजोड़ पंचायतों में कम मजदूर भागीदारी पर रोजगार सेवकों का मानदेय स्थगित किया गया. जांच कमेटी गठित की गयी. जीआइएस मैपिंग में जेइ की प्रगति असंतोषजनक पायी गयी. आंगनबाड़ी केंद्रों को स्कूल भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई. बैठक में सभी पंचायत सचिवों को मासिक समन्वय बैठक अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए