तालझारी में मुखिया संघ की बैठक में समस्याओं पर हुई चर्चा, नोनीहाट के मुखिया के साथ दुर्व्यवहार करने वाले आरोपी पर कार्रवाई की मांग की

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 7:11 PM

विज्ञापन

तालझारी में बैठक करते मुखिया संघ के सदस्य

विज्ञापन

बासुकिनाथ. तालझारी बाजार में जरमुंडी प्रखंड स्तरीय मुखिया संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष लुखीराम मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें विभिन्न पंचायत के मुखिया के अलग-अलग समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. नोनीहाट पंचायत की मुखिया संगीता देवी तथा मुखिया पति मनोज दास के साथ दुर्व्यवहार करने को लेकर मुखिया संघ ने निंदा की. मुखिया बलराम सोरेन ने बताया कि नोनीहाट मुखिया गांव में आपसी झगड़े को शांत करने के लिए एक ग्रामीण के आवेदन देने व अनुरोध पर गया था. लेकिन गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ जाति सूचक गाली देते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा मुखिया पति के साथ दुर्व्यवहार किया. मुखिया संघ ने स्थानीय पुलिस प्रशासन से आरोपी पर कारवाई करने की मांग की है. अन्यथा विरोध में आंदोलन करने की भी बात कही. मौके पर मुखिया लुखीराम मुर्मू, नरेश कोल, राजेंद्र पुजहर, पानमुनी बास्की, बड़की मरांडी, आरती किस्कु, उषा मुर्मू, उर्वशी हांसदा, बुधनी हांसदा, मकलू बास्की, अनिता कुमारी बेसरा, बालेश्वर हेम्ब्रम, झुमरी हेम्ब्रम, ठाकुर मुर्मू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola