ePaper

निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा-उनके भ्रष्टाचार का होगा हिसाब, बीजेपी करेगी सत्ता वापसी

Updated at : 06 Jul 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, कहा-उनके भ्रष्टाचार का होगा हिसाब, बीजेपी करेगी सत्ता वापसी

गोड्डा से बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने हेमंत सोरेन और झामुमो पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन को पद से हटाने के परिणाम झामुमो को चुनाव में भुगते पड़ेंगे.

विज्ञापन

दुमका, आनंद जायसवाल : गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दूबे गोड्डा में दर्ज आचार संहिता के एक मामले में दुमका के एमपी-एमएलए कोर्ट से बरी हो गये. वहीं देवघर के कुंडा थाना में दर्ज एक मामले में उन्हें जमानत मिल गयी. दुमका के न्यायालय से राहत मिलने के बाद डॉ निशिकांत दूबे ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पिछले दिनों दुमका में उन्होंने जो-जो भविष्यवाणी की थी, वे सभी अक्षरशः सत्य साबित हुई है. उन्होंने कहा कि मैंने कहा था कि हेमंत सोरेन जेल जाएंगे. वे जेल गए. सरफराज अहमद राज्यसभा सदस्य बनेंगे. ऐसा ही हुआ. कल्पना सोरेन जैसे ही विधायक बनेंगी, चंपई सोरेन को सीएम का पद त्यागना पड़ेगा. यह भी हुआ.

चंपाई सोरेन को सीएम पद से हटाने का हेमंत से बदला लेगी जनता

निशिकांत दुबे ने कहा कि चंपाई सोरेन को सीएम पद से हटाना काफी दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि दरअसल छोटानागपुर और आसपास के इलाके के लोग हेमंत सोरेन और उनके परिवार को पसंद नहीं करते हैं. यही वजह रही थी कि शिबू सोरेन सीएम रहते तमाड़ का चुनाव हार गये थे. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन को यह महसूस हो रहा था कि आने वाले चुनाव में के बाद चंपाई सोरेन ज्यादा मजबूत हो जाएंगे, जिससे उन्हें परेशानी हो सकती है. यही वजह रही कि उन्होंने चंपाई सोरेन को मुख्यमंत्री पद से हटकर खुद मुख्यमंत्री बन गए लेकिन जनता यह सब देख रही है और वह इसका बदला लेगी.

विधानसभा में बीजेपी को मिलेगी 50 से अधिक सीट : निशिकांत दुबे

डॉ निशिकांत ने कहा कि दुमका में एक नई भविष्यवाणी वे कर रहे हैं कि झारखंड में दो ढाई महीने में विधानसभा चुनाव होंगे और उसके बाद राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जितने भी भ्रष्टाचार किए हैं, गलत काम किए हैं, उन सबों का हिसाब होगा. डॉ निशिकांत ने तो यह भी दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 50 से अधिक सीट मिलने जा रही है.

आलमगीर मामले की जांच में बड़े चेहरे होंगे बेनकाब

डॉ निशिकांत दूबे ने कहा कि आलमगीर आलम जो भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद है , उनके खिलाफ ईडी जांच कर रही है. दरअसल वे विधायक दल के नेता थे और उनका पैसा कई जगह पहुंच रहा था. उन्होंने कहा कि ईडी अपने जांच के क्रम में इस मामले की तह तक जाएगी और इसमें कई बड़े चेहरे पर बेनकाब होंगे. उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में हाईकोर्ट के आदेश का स्वागत किया.कहा कि ऐसे मामले को वे संसद में उठाते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज सीमावर्ती इलाके में बीस हज़ार से अधिक आदिवासी परिवार की महिलाओं से बांग्लादेशी या मुसलमानों ने शादी कर रखी है. वहां लैंड जिहाद का काम चल रहा है. कहा कि एनआरसी लागू कर घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर निकालने की कारवाई होनी चाहिए.

Also Read : Jharkhand Politics : फ्लोर टेस्ट को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर बोले गठबंधन है तैयार, इस दिन होगी सीएम आवास में बैठक

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola