Dumka News: एनएच-133 पर शख्स को टक्कर मार वाहन चालक फरार, पहचान करने में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Dumka News: सरैयाहाट के कोठिया के पास एनएच-133 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया है. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

सरैयाहाट से कुमार चंद्रकांत
Dumka News: सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-133 सड़क मार्ग स्थित कोठिया के समीप देर रात्रि एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी. मृतक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी है. बताया जाता है कि वाहन चालक घटना के बाद वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे यह मामला हिट एंड रन का प्रतीत हो रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कई थाने में भेजी गई मृतक की तस्वीर

पुलिस द्वारा शव की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के सभी थानों में मृतक की तस्वीर भेजी गई है, साथ ही स्थानीय स्तर पर भी लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है. थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है और अज्ञात वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें…

Dumka News: आईटीआई सापचाला हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग की आशंका, 21 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत

ब्रिक्स मंच पर चमकेगा दुमका का जीआई टैग प्राप्त डोकरा शिल्प, कोच्चि में होगा प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola