एनसीसी गर्ल्स प्लाटून की परेड में धाक, झांकी में ग्रामीण विकास विभाग रहा अव्वल

Updated:
विज्ञापन

परेड में द्वितीय पुरस्कार स्काउट एंड गाइड प्लाटून व तृतीय पुरस्कार दुमका जिला बल को प्राप्त हुआ.

विज्ञापन

दुमका. पुलिस लाइन दुमका में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन और रचनात्मक प्रस्तुति के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार वितरित किए गए. समारोह में परेड में एनसीसी गर्ल्स प्लाटून दुमका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम पुरस्कार हासिल किया, जबकि ग्रामीण विकास विभाग की झांकी को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया. परेड में द्वितीय पुरस्कार स्काउट एंड गाइड प्लाटून व तृतीय पुरस्कार दुमका जिला बल को प्राप्त हुआ. जबकि झांकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर द्वितीय पुरस्कार पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग तथा तृतीय पुरस्कार परिवहन विभाग, गृह-कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा जेएसएलपीएस को प्राप्त हुआ. समारोह में स्वतंत्रता सेनानी स्व पतरू राय की पत्नी परबतिया देवी को भी सम्मानित किया गया. राष्ट्रगान प्रस्तुति हेतु मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका उच्च विद्यालय दुमका, संत तेरेसा बालिका उच्च विद्यालय दुधानी व एनईएलसी डॉन बॉस्को स्कूल दुमका की छात्राओं को सम्मानित किया गया. उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ऋतु कुमारी (जरमुण्डी), सहायक नगर निवेशक कुमार प्रियम (नगर परिषद, दुमका), जिला कार्यक्रम प्रबंधक निशांत अमित पॉल एक्का (जेएसएलपीएस) एवं प्रतिनिधि निर्मल कुमार बैद, प्रधान लिपिक गौतम कुमार (उपायुक्त गोपनीय शाखा), पीजीटी शिक्षक वीरेन्द्र कुमार (उच्च विद्यालय, सरैयाहाट), वनरक्षी साकेत कश्यप (दुमका वन प्रमंडल), जीएनएम पूनम कुमारी (प्रसव गृह, जरमुण्डी), सहिया रूबी देवी (रायकिनारी क्लस्टर), फुटबॉल खिलाड़ी नेहा मोदी, तीरंदाजी खिलाड़ी चंद्र मोहन सोरेन, कंप्यूटर ऑपरेटर चिन्दु दत्ता (जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग) एवं सुमित कुमार (जिला सामान्य शाखा) को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया. परेड का संचालन करने के लिए धनबाद के सहायक पुलिस अधीक्षक अंकित सिन्हा तथा सेकेंड इन कमान परीक्ष्यमान पुलिस उपाधीक्षक दुमका अमित कुमार रविदास को भी पुरस्कार प्रदान किया गया. इस दौरान डीसी, डीआइजी, एसपी, डीएफओ, जिला परिषद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष व अन्य गणमाण्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola