भाई नहीं, इस बार पेड़ों की कलाई पर बंधा रक्षा सूत्र, एएन कॉलेज में मना ‘वृक्ष रक्षाबंधन’

Updated:
विज्ञापन

पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेते कॉलेज के प्राचार्य व इको क्लब के सदस्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एएन कॉलेज, दुमका में 'वृक्ष रक्षाबंधन' के तहत अनोखी पहल की गई. 100 से अधिक स्थानीय पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया. यह अभियान पर्यावरण और जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित किया गया.

विज्ञापन

दुमका : एएन कॉलेज दुमका में इको क्लब की ओर से ‘वृक्ष रक्षाबंधन’ अभियान का आयोजन किया गया. भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं झारखंड सरकार के प्रधान मुख्य वन संरक्षक संजीव कुमार से प्रेरित होकर यह पहल शुरू की गई.

विज्ञापन

स्थानीय प्रजाति के पौधों के संरक्षण पर जोर

अभियान के दौरान प्राचार्य एवं इको क्लब के संयोजक डॉ संजय कुमार सिंह ने इको वॉरियर्स को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण में स्थानीय प्रजाति के पौधों को प्राथमिकता देना और उनका संरक्षण करना आवश्यक है. स्थानीय पौधे अनुकूल वातावरण में तेजी से विकसित होते हैं, जिससे बाहरी प्रजातियों की तुलना में इनकी वृद्धि दर अधिक होती है.

उन्होंने कहा कि स्थानीय पौधों से पशु-पक्षियों को प्राकृतिक वास और फल-फूल के रूप में प्रचुर आहार मिलता है. इससे खाद्य श्रृंखला व खाद्य जाल सुरक्षित रहता है. यह संतुलन मानव अस्तित्व के लिए अनिवार्य है.

पेड़ों की रक्षा का संकल्प समय की मांग

अभियान के नेतृत्वकर्ता, वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष सह इको क्लब कोऑर्डिनेटर डॉ अमर नाथ सिंह ने कहा कि पेड़ों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लेना समय की मांग है. इससे जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों से प्रकृति और मानव जीवन की रक्षा की जा सकती है.

100 से अधिक स्थानीय पौधों को बांधा रक्षा सूत्र

इस दौरान प्रतिभागियों ने कॉलेज परिसर में स्थित 100 से अधिक स्थानीय प्रजाति के पौधों को सांकेतिक रक्षा सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. अभियान का मुख्य उद्देश्य संथाल परगना के प्राकृतिक वन क्षेत्रों में पर्यावरण व जैव विविधता संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है.

बड़ी संख्या में कॉलेज कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में इको वॉरियर्स पारस, तौसिफ, महताब, कुश, शहवाज, शीलू, करिश्मा, बाहा, एलेनटी, रोजेलीन, सुभाषिनी, देवरानी, नूतन, अंशु, किरण, काजल, प्रिया सहित बड़ी संख्या में कॉलेज कर्मी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola