गैस सिलेंडर के लिए 45 दिन का इंतजार खत्म, अब 25 दिन में होगी बुकिंग
AI-generated प्रतिकाताम्क तस्वीर
रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर है. एलपीजी सिलेंडर बुकिंग की नई व्यवस्था के तहत अब उपभोक्ताओं को 45 दिन नहीं, बल्कि 25 दिन के बाद ही नया सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. यह नई व्यवस्था मंगलवार से लागू हो गई है, जिससे नियमित गैस जरूरत वाले हजारों उपभोक्ताओं को सुविधा होगी.
बासुकिनाथ : रसोई गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है. एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग को लेकर नई व्यवस्था लागू की जा रही है. अब उपभोक्ताओं को दोबारा सिलेंडर लेने के लिए 45 दिन तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. 25 दिन के बाद ही उन्हें नया एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराया जा सकेगा.
मंगलवार से लागू हुई नई व्यवस्था
इस संबंध में जानकारी देते हुए रोहित इंडेन गैस जरमुंडी के संचालक प्रवीण कुमार वर्मा ने बताया कि पहले उपभोक्ताओं को एलपीजी सिलेंडर की दोबारा बुकिंग के लिए 45 दिनों की अवधि पूरी होने का इंतजार करना पड़ता था. अब इस अवधि को घटाकर 25 दिन कर दिया गया है. नई व्यवस्था मंगलवार से लागू किए जाने की जानकारी दी गई है.
नियमित गैस जरूरत वाले उपभोक्ताओं को होगी सुविधा
इस बदलाव से नियमित रूप से रसोई गैस की आवश्यकता वाले उपभोक्ताओं को काफी सुविधा होगी. समय पर सिलेंडर उपलब्ध होने से गैस की किल्लत और बुकिंग को लेकर होने वाली परेशानी भी कम होने की उम्मीद है. एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर के माध्यम से उपभोक्ताओं को नई व्यवस्था की जानकारी दी जा रही है.
जरमुंडी क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को लाभ की उम्मीद
सरकार के इस फैसले से जरमुंडी क्षेत्र के हजारों एलपीजी उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है. खासकर ऐसे परिवार, जिनमें गैस की खपत अधिक है, उन्हें अब लंबे अंतराल तक सिलेंडर के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए