जंक फूड से दूरी, संतुलित आहार जरूरी, नॉर्थ वैली स्कूल में ‘ईट राइट’ कार्यशाला

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते चिकित्सक डॉ ऋषि केशरी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नॉर्थ वैली इंटरनेशनल स्कूल में 'ईट राइट' थीम पर एक दिवसीय पोषण और स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. डॉ. ऋषि केशरी ने संतुलित आहार, जंक फूड से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला. स्कूल का लक्ष्य बच्चों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है.

विज्ञापन

दुमका : नॉर्थ वैली इंटरनेशनल स्कूल में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के उपलक्ष्य में ‘ईट राइट’ (सही खाएं) विषय पर एक दिवसीय पोषण एवं स्वास्थ्य कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में चिकित्सक डॉ ऋषि केशरी उपस्थित थे.

विज्ञापन

संतुलित आहार से बेहतर शारीरिक और मानसिक विकास

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ ऋषि केशरी ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को संतुलित आहार, सही पोषण तथा स्वस्थ दिनचर्या के महत्व की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने सरल और व्यावहारिक भाषा में पोषण विज्ञान के मूलभूत सिद्धांतों को समझाया. उन्होंने कहा कि उचित पोषण बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास की मजबूत नींव है.

जंक फूड से बचने की दी सलाह

डॉ केशरी ने कहा कि स्वस्थ खान-पान की आदतें आगे चलकर बेहतर भविष्य, ऊर्जा और तंदुरुस्ती तय करती हैं. उन्होंने स्थानीय मौसमी खाद्य पदार्थों के पोषण मूल्य पर जोर देते हुए छात्रों को जंक फूड से बचने और सोच-समझकर भोजन चुनने की सलाह दी.

बच्चों के सर्वांगीण विकास पर स्कूल का जोर

विद्यालय की प्रधानाचार्या ज्योत्सना भारद्वाज ने कहा कि स्कूल का लक्ष्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है. विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास पर भी उतना ही ध्यान दिया जाता है. उन्होंने मार्गदर्शन के लिए डॉ केसरी के प्रति आभार जताया और कहा कि इस तरह के सत्र बच्चों में ताउम्र स्वस्थ आदतें बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं.

विद्यार्थियों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

कार्यशाला में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक सार्थक कदम बताया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola