24 घंटे में एक फीट बढ़ा मसानजोर डैम का जलस्तर, दो गेट खोले
डैम से खोले गये दो फाटक | Prabhat Khabar Network
मयुराक्षी नदी पर स्थित मसानजोर डैम का जलस्तर 1 फीट बढ़ा. खतरे के निशान से 11 फीट नीचे, स्थिति नियंत्रण में. जानें पूरी खबर.
रानीश्वर : दुमका जिले में मयुराक्षी नदी पर बने मसानजोर डैम का जलस्तर पिछले 24 घंटे में एक फीट बढ़ गया है. गुरुवार को डैम का जलस्तर 386.60 फीट दर्ज किया गया, जबकि 24 घंटे पहले यह 385.60 फीट था. लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए डैम प्रबंधन ने जलस्तर नियंत्रित रखने के लिए हाई लेवल के दो गेट खोल दिए हैं.
आपके शहर में
दो फाटकों से मयुराक्षी नदी में छोड़ा जा रहा पानी
डैम के दो गेट खोलकर मयुराक्षी नदी में पानी की निकासी की जा रही है. यहां से पानी बहकर पश्चिम बंगाल के वीरभूम जिले के तिलपाड़ा बराज तक पहुंचेगा. जलस्तर को नियंत्रण में रखने के लिए डैम से पानी की निकासी लगातार की जा रही है.
खतरे के निशान से 11 फीट नीचे है जलस्तर
मसानजोर डैम में खतरे का निशान 398 फीट निर्धारित है. गुरुवार को जलस्तर 386.60 फीट रहने के कारण यह खतरे के निशान से करीब 11 फीट नीचे है. डैम प्रबंधन के अनुसार फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है.
यह भी पढ़ें:
श्रावणी मेला ड्यूटी खत्म,अब पुलिसकर्मियों को 4 दिन आराम:DIG ने दी अनुमति, जानें कब से मिलेगी छुट्टी
बारिश से धीरे-धीरे बढ़ रहा जलस्तर
पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बारिश हो रही है, जिससे डैम के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है. हालांकि भारी बारिश नहीं होने के कारण जलस्तर में बढ़ोतरी की रफ्तार धीमी है. डैम के दो गेट से पानी निकासी के अलावा पनबिजली केंद्र की एक यूनिट भी चालू रखी गई है.
जलस्तर नियंत्रित रखने पर प्रबंधन की नजर
डैम प्रबंधन का कहना है कि हाई लेवल के दो गेट खोलकर पानी की निकासी किए जाने से जलस्तर नियंत्रण में रहेगा. फिलहाल डैम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए