श्रावणी मेला ड्यूटी खत्म,अब पुलिसकर्मियों को 4 दिन आराम:DIG ने दी अनुमति, जानें कब से मिलेगी छुट्टी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर.

श्रावणी मेला ड्यूटी पूरी करने वाले पुलिसकर्मियों को 4 दिन का अनुमति अवकाश मिलेगा. डीआईजी ने जारी किया आदेश, जानें कब से और किसे मिलेगा लाभ.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, देवघर.राजकीय श्रावणी मेला-2026 के सफल समापन के बाद मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को चार दिनों का अनुमति अवकाश दिया गया है. इस संबंध में संताल परगना क्षेत्र, दुमका के पुलिस उप-महानिरीक्षक की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

आदेश के अनुसार श्रावणी मेला के दौरान विभिन्न जिलों, इकाइयों और वाहिनियों से बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों की प्रतिनियुक्ति देवघर और दुमका जिले में की गयी थी. प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों ने पूरे मेला अवधि में अपने कर्तव्यों का सुचारू रूप से निर्वहन किया.

मेला ड्यूटी में योगदान को देखते हुए अवकाश

श्रावणी मेला के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों की भूमिका को देखते हुए पुलिस निरीक्षक से लेकर आरक्षी स्तर तक के सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के लिए चार दिनों का अनुमति अवकाश स्वीकृत किया गया है.

आदेश में कहा गया है कि मेला ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों ने भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया. उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए यह अनुमति अवकाश दिया गया है.

अपने जिला या इकाई में योगदान के बाद ही छुट्टी

डीआईजी के आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अपने-अपने जिला, इकाई या वाहिनी में योगदान करने के बाद ही चार दिनों के अनुमति अवकाश का उपभोग कर सकेंगे.

इस संबंध में संबंधित जिलों के वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक और समादेष्टाओं को भी आवश्यक सूचना दे दी गयी है, ताकि अवकाश की प्रक्रिया में किसी प्रकार की असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें:

फरक्का में एक फीट धंसा रेलवे ट्रैक, कई ट्रेनें प्रभावित: स्टेशनों पर बढ़ी यात्रियों की भीड़

भादो मेला ड्यूटी वालों को बाद में मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि श्रावणी मेला समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान भादो मेला को लेकर देवघर में तैनात हैं. ऐसे पुलिसकर्मियों को भादो मेला ड्यूटी पूरी होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत चार दिनों के अनुमति अवकाश का लाभ मिलेगा.

मेला ड्यूटी में लंबे समय तक तैनात रहने वाले पुलिसकर्मियों के लिए चार दिनों का यह अवकाश राहत के रूप में देखा जा रहा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola