मझिआंव की बेटी ने नेशनल में लहराया परचम,बंगाल की ओर से राइफल शूटिंग में दिखाया दम

Updated:
विज्ञापन

आकृति ने राइफल शूटिंग में बढ़ाया मान.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मझिआंव की बेटी आकृति कुमारी ने CISCE रीजनल गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. शानदार प्रदर्शन के बाद उनका चयन बंगाल स्टेट टीम से नेशनल गेम के लिए हुआ है.

विज्ञापन

मनोज दूबे,मझिआंव: नगर पंचायत मझिआंव के मझिआंव खुर्द की बेटी आकृति कुमारी ने राइफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में शानदार प्रदर्शन के बाद आकृति का चयन बंगाल स्टेट टीम से नेशनल गेम के लिए हुआ.

विज्ञापन

रीजनल गेम्स में जीता ब्रॉन्ज मेडल

आकृति ने CISCE रीजनल गेम्स एंड स्पोर्ट्स 2026 में एयर राइफल ओपन साइट अंडर-19 गर्ल्स वर्ग में हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उसने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

इस प्रदर्शन के बाद आकृति का चयन बंगाल स्टेट की टीम से नेशनल गेम के लिए किया गया. इसके बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में आयोजित नेशनल गेम में उसने बंगाल की टीम का प्रतिनिधित्व किया.

मझिआंव से बंगाल तक का सफर

आकृति के पिता अजीत कुमार तिवारी ने बताया कि आकृति ने कक्षा एक से तीन तक की पढ़ाई मझिआंव में की है. इसके बाद वह शिक्षा के लिए पश्चिम बंगाल चली गई.

वर्तमान में आकृति पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के डानकुनी स्थित जेवियर्स मॉडल सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 में पढ़ाई कर रही है. विद्यालय की ओर से वह राइफल शूटिंग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेती है.

बेटी की उपलब्धि से परिवार में खुशी

आकृति के नेशनल गेम में बंगाल का प्रतिनिधित्व करने और इससे पहले रीजनल प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल करने की खबर से परिवार और मझिआंव क्षेत्र में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने आकृति की उपलब्धि को क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है.

मझिआंव और दादा का नाम रोशन करना लक्ष्य

अपनी उपलब्धि पर आकृति ने कहा कि वह आगे भी राइफल शूटिंग में कड़ी मेहनत जारी रखेगी. उसका लक्ष्य अपने विद्यालय के साथ-साथ मझिआंव क्षेत्र और अपने दादा चंद्रशेखर तिवारी का नाम रोशन करना है.

आकृति की इस उपलब्धि ने यह साबित किया है कि छोटे शहर और कस्बों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना सकती हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola