जामा में चोरों का आतंक, एक रात पोल्ट्री फार्म साफ तो दूसरी वारदात में घर से जेवर-नकदी पार

Updated:
विज्ञापन

AI-generated काल्पनिक छवि

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जामा थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की वारदातों से लोग चिंतित हैं. महारो चौक स्थित पोल्ट्री फार्म से बीती रात करीब 20 हजार रुपये के मुर्गे चोरी हो गए, वहीं कुशमाहा गांव में घर से जेवर और नकदी समेत अन्य सामान पार कर दिए गए. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, जामा : जामा थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं सामने आयी हैं. पहली घटना महारो चौक स्थित गौतम जायसवाल के पोल्ट्री फार्म की है, जहां रविवार की रात अज्ञात चोरों ने करीब 20 हजार रुपये मूल्य के मुर्गे चोरी कर लिये. वहीं, दूसरी घटना ढोरली पंचायत के कुशमाहा गांव की है, जहां बीते गुरुवार की रात एक घर से खाद्य सामग्री, चांदी के जेवरात और नकद रुपये समेत अन्य सामान चोरी कर लिये गये.

विज्ञापन

पोल्ट्री फार्म से मुर्गे चोरी

महारो चौक स्थित गौतम जायसवाल के पोल्ट्री फार्म में रविवार की रात अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया. चोर फार्म से करीब 20 हजार रुपये मूल्य के मुर्गे चोरी कर ले गए. इसके अलावा फार्म में लगे बिजली लाइन के तार को भी काट दिया, जिससे विद्युत व्यवस्था बाधित हो गई.

थाने में दिया लिखित आवेदन

घटना की जानकारी मिलने के बाद पोल्ट्री फार्म संचालक गौतम जायसवाल ने जामा थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. गौतम जायसवाल की दुकान में पूर्व में भी चोरी की घटना हो चुकी है. लगातार चोरी की घटनाओं से व्यवसायी और आसपास के लोगों में चिंता है.

घर से जेवरात और नकदी चोरी

दूसरी घटना ढोरली पंचायत के कुशमाहा गांव की है, जो बीते गुरुवार रात की बतायी गयी है. अज्ञात चोर गृह स्वामी गौतम राउत के घर से चावल एवं अन्य खाद्य सामग्री के अलावा चांदी के जेवरात, चार हजार रुपये नकद और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना जामा थाना को दी गयी है.

जांच में जुटी पुलिस

थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि सूचना मिली है और मामले की जांच की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola