मेहंदी, रंगोली और रैली से मतदाताओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मसलिया के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को मेहंदी, रंगोली और रैली से जागरूक किया गया.

विज्ञापन

मसलिया.

लोकसभा चुनाव को लेकर स्वीप के तहत मसलिया के विभिन्न गांवों में मतदाताओं को मेहंदी, रंगोली और रैली से जागरूक किया गया. इस अवसर पर सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ मो अजफर हसनैन, सीओ रंजन यादव, बीपीएम रंजीत मिश्रा उपस्थित रहे. सिद्पहाड़ी गांव में ग्रामीण पुरुष व महिलाओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया. गांव में रैली के दौरान मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई नारे लगाते रहे. पलासी गांव में रंगोली के माध्यम से वोटरों को जागरूक किया गया. वहीं झिलुआ गांव में हाथ में मेहंदी लगाकर जागरूक किया गया. बीडीओ मो अजफर हसनैन ने ईवीएम और वीवीपीएटी की पारदर्शिता के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी. मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. मौके पर बीपीओ आशा रोज हांसदा, संजीव प्रसाद, रवि श्रीवास्तव, जयदेव सोरेन, सुनीता सोरेन, सूरज कुमार, अनिता पाल, पिंकी देवी, नीलू मरांडी सहित जेएसएलपीएस की महिलाएं शामिल रहीं.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola