आसमान से गिरी आफत, दो ट्रांसफार्मर जले; मसलिया बाजार से पहड़िया टोला तक अंधेरा

Updated:
विज्ञापन

मसलिया में खराब पड़ा ट्रांसफार्मर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बारिश के दौरान ठनका गिरने से मसलिया बाजार और सिदपहाड़ी के पहड़िया टोला के ट्रांसफार्मर खराब हो गए हैं. इससे दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है, जिससे सैकड़ों घर अंधेरे में हैं और ग्रामीण परेशान हैं.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मसलिया.मसलिया प्रखंड क्षेत्र में बीते दिनों बारिश के दौरान ठनका गिरने से बिजली व्यवस्था चरमरा गयी है. मसलिया बाजार और सिदपहाड़ी स्थित आदिम जनजाति पहड़िया टोला का ट्रांसफार्मर ठनका की चपेट में आने से खराब हो गया. दोनों ट्रांसफार्मर खराब होने से संबंधित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित है. बिजली गुल रहने के कारण सैकड़ों घरों के लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं.

विज्ञापन

100 और 25 केवीए के ट्रांसफार्मर खराब

जानकारी के अनुसार, मसलिया बाजार में 100 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिससे करीब 105 उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन मिला हुआ है. वहीं, सिदपहाड़ी के आदिम जनजाति पहड़िया टोला में 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है. इससे 26 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली की आपूर्ति होती है.

बताया गया कि बारिश के दौरान दोनों ट्रांसफार्मरों के समीप ठनका गिरने से वे प्रभावित हो गये. इसके बाद दोनों क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद हो गयी.

दुकानदारों के साथ ग्रामीण भी परेशान

बिजली आपूर्ति बाधित होने से मसलिया बाजार क्षेत्र के दुकानदारों के साथ-साथ ग्रामीण उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. शाम होते ही दोनों क्षेत्रों में अंधेरा छा जाता है. बिजली नहीं रहने से दुकानदारों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है.

वहीं, पहड़िया टोला के ग्रामीणों की परेशानी और बढ़ गयी है. बिजली के अभाव में मोबाइल चार्ज करने से लेकर घरेलू कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं. लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

जल्द मरम्मत या बदलने का आश्वासन

इस संबंध में बिजली विभाग के कर्मी रामपद रजक ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना विभाग के वरीय पदाधिकारियों को दे दी गयी है. वरीय अधिकारियों से निर्देश मिलने के बाद जल्द ही ट्रांसफार्मर की मरम्मत अथवा उसे बदलने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola