जन्माष्टमी पर बासुकिनाथधाम के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 55,758 कांवरियों ने किया जलार्पण

विज्ञापन

बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर बासुकिनाथ धाम में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. 55,758 कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर गंगाजल अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. पूरा धाम 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंज उठा.

विज्ञापन

बासुकिनाथ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को बाबा फौजदारीनाथ के दरबार में आस्था और विश्वास का सैलाब उमड़ पड़ा. अहले सुबह पुरोहित पूजा के बाद करीब चार बजे जलार्पण शुरू होते ही श्रद्धालुओं की कतार बढ़ती चली गयी. मंदिर प्रबंधन के अनुसार 55,758 कांवरियों ने बाबा फौजदारीनाथ पर गंगाजल अर्पित कर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. जलार्पण के दौरान पूरा बासुकिनाथ धाम बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा. धाम का पूरा क्षेत्र केसरिया रंग में सराबोर नजर आया. लाल, पीले और केसरिया वस्त्रों में हाथों में गंगाजल लिये कांवरिये बाबा मंदिर की ओर बढ़ते रहे. सरकारी पूजा के बाद गर्भगृह में जलार्पण का सिलसिला शुरू हुआ, जो दिनभर जारी रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

लंबी कतार के बीच शांतिपूर्ण जलार्पण

कांवरियों की कतार संस्कार मंडप, फलाहारी धर्मशाला, क्यू कॉम्पलेक्स, शिवगंगा पीड़ और कुशवाहा धर्मशाला तक पहुंच गयी. मंदिर प्रांगण, शिवगंगा घाट और मेला क्षेत्र में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही. कांवरिये कतारबद्ध होकर शांतिपूर्ण ढंग से बाबा पर गंगाजल अर्पित करते रहे.

बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ | Prabhat Khabar Network

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद

संभावित भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से पहले से व्यापक व्यवस्था की गयी थी. मंदिर परिसर में तैनात अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों ने कांवरियों की कतार को व्यवस्थित रखते हुए श्रद्धालुओं को क्रमवार गर्भगृह की ओर भेजा. मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के बीच श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारीनाथ की पूजा-अर्चना की. वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पंडितों ने षोडशोपचार विधि से बाबा की पूजा करायी. श्रद्धालुओं ने स्पर्श पूजा कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. शिवलिंग पर धतूरा, भांग, बेलपत्र, गंगाजल, अक्षत, फूल, फल, शहद, दूध और दही अर्पित कर आरती की गयी.

बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network
बासुकिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़, कतारबद्ध श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

शिवगंगा में स्नान के बाद पकड़ी मंदिर की राह

पवित्र शिवगंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. कांवरियों ने शिवगंगा में स्नान करने के बाद हाथों में गंगाजल लेकर बोल बम और हर-हर महादेव का जयघोष करते हुए बाबा मंदिर की ओर प्रस्थान किया. स्नान और जलार्पण के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा फौजदारीनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की.

300 रुपये में शीघ्रदर्शनम की सुविधा

श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के लिए शीघ्रदर्शनम की व्यवस्था भी रही. भक्तों ने 300 रुपये का टोकन लेकर कतार में कम समय में बाबा फौजदारीनाथ का दर्शन किया. पूरे दिन बासुकिनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय बना रहा. चारों ओर कांवरियों की भीड़ और बोल बम तथा हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा धाम शिवमय नजर आया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola